वहीं मेकर्स ने भी किंग खान को लेकर इस फिल्म को बनाने का फैसला किया। वहीं शाहरुख ने यह तय किया था कि उनकी फिल्म 'जीरो' के आने के बाद ही वह अपनी किसी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे। शाहरुख की तरह ठीक आमिर भी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की रिलीज के बाद अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।
आपको बता दें कि शाहरुख ने राकेश शर्मा की शुरुआती दौर की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उनकी स्पेशल इफेक्ट्स की टीम ने शुरुआती दौर के कुछ सैंपल बनाकर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं जिससे वह फिल्म 'जीरो' से फ्री होते ही अपनी इस नई फिल्म से जुड़ जाएं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।
वहीं शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जीरो’ की बात करे तो फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।