तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya
तारा सुतारिया के ब्रेकअप की अटकलों के पीछे क्या कारण है?
कुछ दिन पहले सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया पहुंची थीं, उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी साथ थे। कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को मंच पर बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सभी को हैरान कर दिया। स्टेज पर तारा, एपी ढिल्लों के साथ मंच पर थीं और सिंगर ने उन्हें किस कर लिया। इसके बाद जिस तरह से वीर पहाड़िया का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ, उसने हंगामा मचा दिया। गौरतलब है कि तारा और वीर ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे हैं, दोनों के वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों साथ में फोटो पोस्ट करते थे। लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके पीछे सोशल मीडिया यूजर्स एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई घटना को जिम्मेदार मान रहे हैं। वैसे तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई बातों को वायरल करवाने के पीछे नेगेटिव पीआर को जिम्मेदार माना था।
ये खबर भी पढ़ें: Toxic: यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील, बोल्ड लुक में दिखीं; जानिए निभाएंगी कौन सा किरदार?
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं तारा सुतारिया?
तारा सुतारिया करियर फ्रंट को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही वह साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होगी, इसकी टक्की सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' से है।