सार
Singer Sachet-Parampara And Amaal Mallik Controversy: हाल ही में संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस 19 रियलिटी शो में नजर आए थे। इस शो से बाहर आने के बाद सिंगर सचेत और परंपरा से उनका एक विवाद चर्चा में आ गया है। दोनों सिंगर्स ने अमाल से माफी की डिमांड की है। इसी बीच अमाल मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ। जानिए, इसमें वह क्या कहते दिखे?
सिंगर सचेत-परंपरा से विवाद के बीच अमाल मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह हालिया विवाद से बिल्कुल बेफिक्र नजर आए। इसके बजाय बिग बॉस 19 के अपने एक करीबी प्रतियोगी को वह याद करते दिखे। जानिए, किसकी बात कर रहे हैं अमाल मलिक।
पैपराजी ने पूछा बिग बॉस 19 से किसको मिस कर रहे हैं अमाल मलिक?
अमाल मलिक पैपराजी से हंसते-मुस्कुराते हुए मिले। इसी बीच पैपराजी ने पूछा कि बिग बॉस 19 शो के किस प्रतियोगी को वह मिस कर रहे हैं? इस पर अमाल ने शहबाज बदेशा का नाम लिया। साथ ही बताया कि वह आज रात को बसीर अली, जीशान और शहबाज से मिलने वाले हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने बिग बॉस 19 की प्रतियोगी तान्या मित्तल का नाम लिखा। बताते चलें कि इस शो में तान्या और अमाल के बीच एक अलग बॉन्डिंग देखने को मिली थी।
सचेत-परंपरा पर कुछ नहीं बोले अमाल
वायरल वीडियो में अमाल मलिक ने सिंगर सचेत और परंपरा से हुए विवाद को लेकर कुछ नहीं बोले। वह बस बिग बॉस 19 के शो के बारे में ही चर्चा करते दिखे। ऐसा लगता है कि सचेत और परंपरा की माफी मांगने वाली बात पर वह रिएक्ट नहीं करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘बेख्याली’ पर बवाल, अमाल मलिक के दावों पर सचेत-परंपरा ने दिया जवाब; बोले- माफी मांगे वर्ना लेंगे लीगल एक्शन
क्या है अमाल मलिक और सिंगर सचेत-परंपरा से जुड़ा विवाद?
संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना ‘बेख्याली’ उनकी रेफरेंस वाली धुनों पर बना है। जबकि इस गाने को सिंगर सचेत और परंपरा अपना बताते हैं। इसी विवाद के बीच सचेत-परंपरा ने भी एक वीडियो जारी कर अमाल मलिक के दावों का जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स दिखाते हुए अमाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की भी मांग की है।