सलमान का फैसला
सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत अभी पूरी तरह से सही नहीं हुई है और उन्हें अभी भी अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है। पिता की तबीयत सही न होने की वजह से सलमान ने एक फैसला किया है कि वह अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग को अब फिल्म सिटी के महबूब स्टूडियो (बांद्रा) में पूरी करेंगे, ताकि वह समय-समय पर अपने पिता से मिल सकें। दरअसल, महबूब स्टूडियो अस्पताल के बहुत करीब है, इसलिए सलमान आसानी से शूटिंग के बीच में अस्पताल जा सकते हैं और अपने पिता से मिल सकते हैं।
'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग है जारी
बहरहाल, सलमान अभी 'बैटल ऑफ गलवां' का एक बड़ा गाना शूट कर रहे हैं और वह जो जल्दी पूरा हो जाएगा। शूटिंग में बहुत सारे लोग शामिल हैं, इसलिए सलमान नहीं चाहते थे कि काम रुके, लेकिन पिता की देखभाल भी जरूरी है। इसलिए स्टूडियो बदलने से दोनों काम संभल गए हैं। सलमान लगातार डॉक्टरों और परिवार से संपर्क में रहते हैं।
कब रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवां'
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' जून 2020 की गलवान घाटी की लड़ाई पर बनी है। सलमान इसमें परमवीर चक्र विजेता कर्नल बी संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने उस समय भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। फिल्म को अपूर्वा लखिया निर्देशित कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसे अगस्त 2026 तक टाला जा सकता है। अभी तक फिल्ममेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई तो सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' (13 अगस्त 2026) से बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। बहरहाल, सलीम खान की सेहत अब बेहतर हो रही है, और सलमान दोनों तरफ से संतुलन बनाकर काम कर रहे हैं।