फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tumbbad 2: सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री, यूजर्स बोले- सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग

Mon, 02 Mar 2026 01:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tumbbad 2: तुम्बाड के अगले पार्ट में और डर और थ्रिल नजर आने वाला है, क्योंकि अब ये दिग्गज एक्टर फिल्म में शामिल हो गए हैं, जो एक अहम किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन
तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुम्बाड के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एक खास कलाकार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सोहम शाह ने पोस्ट कर दी जानकारी 
बता दें कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब 'तुम्बाड 2' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद सोहम शाह ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'हमें इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे समय के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'तुम्बाड 2' फिल्म के साथ जुड़ गए हैं।' 

अहम रोल निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
माना जा रहा है कि अपनी लेयर्ड, अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन फिल्म के सीक्वल में बहुत जरूरी रोल निभाएंगे। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से जु़ड़ने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं 'तुम्बाड' की ऑरिजिनैलिटी और उसकी माहौल बनाने वाली कहानी का हमेशा से मुरीद रहा हूँ। जब सोहम ने मुझे सीक्वल का विजन बताया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं इस सफर में उनके साथ जुड़ गया। इतने बड़े प्रोजेक्ट पर सोहम शाह और पेन स्टूडियो के साथ काम करना वाकई एक्साइटिंग है। मैं जो किरदार निभा रहा हूँ, उसमें कई परतें हैं, और मैं इतनी पैशनेट टीम के साथ इस इम्मर्सिव यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूँ।’

तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द शुरू होगी शूटिंग 
'तुम्बाड 2' एक मच अवेटेड फिल्म ही, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को लेकर सोहम शाह ने कहा , 'नवाज सर को 'तुम्बाड 2' में लाना हमारे लिए बहुत एक्साइटिंग है। वो ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं। वो जो किरदार निभाएंगे, वो सीक्वल के इमोशनल और साइकोलॉजिकल माहौल को बड़ा करने में बहुत अहम है। नवाज़ सर के आने से, हमें लगता है कि कहानी गहराई और असर के मामले में एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी।’

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होने पर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया- 'बाप का...विनायक दादा का...सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग।' वहीं एक ने लिखा- 'अब होगा मौत का खेल।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'हस्तर के रोल में नवाज।' साथ ही आग वाले इमोजी इस्तमाल किए। बात साफ है कि लोग अब बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है 'तुम्बाड' की कहानी?
'तुम्बाड' एक डार्क फैंटेसी-हॉरर फिल्म है जो लालच के दुष्परिणामों को दर्शाती है। यह कहानी 20वीं सदी की शुरुआत के एक छोटे से गांव तुम्बाड में सेट है, जहाँ मुख्य कैरेक्टर विनायक राव, 'हस्तर' नामक एक श्रापित देवता के खजाने को खोजने के लिए लालच और खतरे की दुनिया में उतरता है, जो कभी न खत्म होने वाले सोने का लालच देता है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें