फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: खटपट की अफवाहों के बीच भाभी श्रीमा ने रिक्रिएट किया ऐश्वर्या का Cannes लुक, देखें वीडियो

Mon, 07 Jul 2025 10:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का Cannes मेकअप लुक रिक्रिएट किया है। कुछ महीनों पहले ऐश्वर्या को लेकर श्रीमा राय ने ऐसी बातें कही थीं, जिससे लगा कि इनके रिश्ते में खटास है, किसी तरह की खटपट चल रही है। अपने मेकअप रिक्रिएट वाले वीडियो में श्रीमा राय, ऐश्वर्या के बारे में क्या कहती हैं? जानिए। 
विज्ञापन
ऐश्चर्या राय, श्रीमा राय - फोटो : इंस्टाग्राम@shrimarai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल नवंबर महीने में ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट की, जिससे लगा कि उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते सामान्य नहीं है। मगर आज सोमवार को श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय का Cannes मेकअप लुक रिक्रिएट किया है। तो क्या अब इनके रिश्ते सुधर गए हैं? जानिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्चर्या राय, श्रीमा राय - फोटो : इंस्टाग्राम@shrimarai
Cannes मेकअप लुक की सीरीज चलाती हैं 
श्रीमा राय ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय की पत्नी हैं। वह बैंकर से कंटेंट क्रिएटर बनीं। सोशल मीडिया पर मेकअप वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या का Cannes मेकअप लुक भी श्रीमा राय ने रिक्रिएट किया। इससे पहले वह आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर के Cannes मेकअप लुक को रिक्रिएट कर चुकी हैं। देखा जाए तो वह प्रोफेशनली ऐसा कर रही हैं। वीडियो में भी श्रीमा राय बस इतना कहती हैं, ‘आज हम ऐश्वर्या राय का Cannes लुक रिक्रिएट करेंगे।’  
 
क्यों है रिश्ते में खटपट 
बताते चलें कि पिछले साल नवंबर महीने में श्रीमा राय ने एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था कि उन्होंने किसी के नाम का इस्तेमाल करके बिजनेस शुरू करने की कोशिश नहीं की है। पोस्ट में आगे उन्होंने अपने पति और सास के सपोर्ट मिलने की बात भी कही। दरअसल ऐसी अफवाह थी कि श्रीमा राय, ऐश्वर्या के नाम को इस्तेमाल कर कोई बिजनेस करना चाहती हैं। इस बात की पुष्टि ऐश्वर्या राय ने नहीं की। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई। 

ये खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: अभिषेक ने बताया कहां किया था ऐश्वर्या को प्रपोज, तलाक की खबरों पर भी दी प्रतिक्रिया 

ट्रोल भी हुईं श्रीमा राय
इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर ने श्रीमा राय को ट्रोल भी किया था कि वह ऐश्वर्या और उनकी बेटी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर नहीं लगाती हैं। इस पर श्रीमा राय ने कहा था, ‘आप उनके (ऐश्वर्या राय) पेज पर उनकी ही तस्वीरें देखते हैं, हमारी तस्वीरें वहां नहीं हैं। इस बात से आप संतुष्ट हैं।’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह बातें होने लगी कि श्रीमा राय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते सहज नहीं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें