फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव: कभी श्रीकांत तो कभी शाहिद, इन बायोपिक से छाए एक्टर; अब उज्ज्वल निकम बनकर दिलाएंगे कसाब को फांसी

Thu, 15 Oct 2026 06:28 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao in Ujjawal Nikam Biopic: इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म ‘प्रहार’ में एक बार फिर अभिनेता राजकुमार राव किसी बायोपिक में अभिनय करते दिखाई देंगे। इससे पहले भी उनकी कई बायोपिक चर्चा का विषय रही हैं। 
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने किसी बायोपिक में काम किया हो। इससे पहले वह कई बायोपिक में यादगार किरदार निभा भी चुके हैं और ऐसी ही फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। यहां जानें किन फिल्मों में एक्टर ने जीवंत किए आईकॉनिक किरदार….
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'शाहिद' 
साल 2013 मेंं रिलीज हुई फिल्म ‘शाहिद’ ने एक्टर राजकुमार राव के फिल्मी करियर में अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी  के जीवन पर आधारित थी। इसमें राजकुमार ने शाहिद आजमी की मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए राजकुमार को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान मिला था।

फिल्म 'अलीगढ़' में राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘अलीगढ़’
साल 2025 में फिल्म ‘अलीगढ़’ में एक बेहद संवेदनशील विषय को दर्शाया गया था। फिल्म में राजकुमार राव ने दीपू सेबेस्टियन नाम के पत्रकार का किरदार निभाया था। उनके साथ फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में थे। वह प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास रामचंद्र सिरस नाम के एक समलैंगिक व्यक्ति के किरदार में थे। फिल्म की कहानी एक समलैंगिक व्यक्ति की स्वतंत्रता पर निजी जीवन पर आधारित थी। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया था।

ओमेर्टा - फोटो : यूट्यूब

फिल्म 'ओमेर्टा' 
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ओमेर्टा' में ब्रिटिश मूल के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख पर आधारित थी। इस फिल्म में उमर सईद का किरदार राजकुमार राव ने निभाया था। फिल्म के विवादित होने की वजह से सीबीएफसी ने इसमें कई कट लगाए।
फिल्म की कहानी में किसी पारंपरिक बॉलीवुड फिल्म की तरह 'बुराई पर अच्छाई की जीत' नहीं दिखाई गई, बल्कि यह एक ऐसे पढ़े-लिखे इंसान की कहानी थी जो नफरत के ऐसे अंधेरे रास्ते पर निकल चुका था, जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं था।

बोस: डेड/अलाइव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बोस डेड/अलाइव'
मिनी वेब सीरीज बोस डेड/अलाइव 2017 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाद पेश किए गए थे। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी नेताजी के बचपन से लेकर उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और 1945 में विमान दुर्घटना में कथित मौत तक की घटनाओं को सामने लाती है। इस वेब सीरीज के लिए राजकुमार ने भारी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और सिर मुंडवाया था।

फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'श्रीकांत' 
फिल्म ‘श्रीकांत’ 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोला पर आधारित थी, जिन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़कर सफलता की नई मिसाल कायम की। कहानी श्रीकांत के संघर्ष, शिक्षा, उद्यमिता और सफलता के सफर को भावनात्मक अंदाज में पेश करती है।
फिल्म में श्रीकांत की भूमिका  राजकुमार राव ने निभाई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया था। फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार में इस फिल्म ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवाॅर्ड अपने नाम किया।

राजकुमार राव फिल्म 'दादा' में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘दादा’ 
फिल्म ‘दादा’ साल 2027 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। उनकी बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म को लेकर क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता है। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार, गांगुली के मशहूर लॉर्ड्स मैदान वाले जश्न को दोहराते नजर आए। वर्ष 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराकर ऐतिहासिक जश्न मनाया था।

विज्ञापन

फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

फिल्म ‘प्रहार’ 
राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि निकम ने कैसे 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था। इसमें राजकुमार के साथ वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें