फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति की बहन नूपुर सेनन ने की सगाई, बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने इस खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज; फ्लॉन्ट की रिंग

Sat, 03 Jan 2026 01:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nupur Sanon: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की चर्चाएं कई दिनों से बी-टाउन में छाई हुई हैं। लेकिन इस बीच अब नूपुर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए, प्रपोजल की तस्वीरें साझा की हैं। जानिए कौन है बॉयफ्रेंड और किस तरह किया प्रपोजल...
विज्ञापन
स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम-@nupursanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री कृति सेनन की बहन व एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने अब फाइनली अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन को शादी के लिए हां कह दिया है। नूपुर ने प्रपोजल की तस्वीरें साझा करते हुए ये जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये उनका अब तक का सबसे आसान हां है। 

विज्ञापन

 


 

कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@nupursanon
घुटनों के बल बैठकर स्टेबिन ने किया प्रपोज
नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज की एक सीरीज साझा की है। इनमें प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर को प्रपोजल कर रहे हैं और पीछे विल यू मैरी मी लिखा हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर में नूपुर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जबकि एक तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन को कृति सेनन गले लगा रही हैं। हालांकि, कृति का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ऐसा मालूम पड़ता है कि वो कृति सेनन ही हैं। इस मौके पर नूपुर ने अपनी मम्मी-पापा को वीडियो कॉल पर इस बात की जानकारी दी। नूपुर ने वीडियो कॉल के दौरान की भी तस्वीर साझा की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा, ‘संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का अनुभव मिला।’
विज्ञापन

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम-@nupursanon
11 जनवरी को उदयपुर में होनी है शादी
यह सगाई एक खूबसूरत बोट पर हुई। इस खास पल के लिए नूपुर ने एक सुंदर फूलों वाली ड्रेस पहनी। जबकि स्टेबिन नीले सूट में नजर आए। नूपुर और स्टेबिन की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से चल रही हैं। खबरों के मुताबिक, नूपुर और स्टेबिन 11 जनवरी को उदयपुर में शादी कर सकते हैं। ये शादी एक प्राइवेट फंक्शन में होनी है। बाद में मुंबई में एक ग्रैड रिस्पेशन की तैयारी भी है। हालांकि, अभी तक परिवार या कपल की ओर से शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब इस प्रपोजल के बाद शादी की खबरों को और भी बल मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें