अमीषा का पोस्ट
अमीषा ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्न और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' के दौरान की इस खास तस्वीर को शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस तस्वीर में अमीषा और अक्षय पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि बॉबी डेनिम जैकेट में स्टाइलिश दिख रहे हैं। अमीषा ने इंस्याटाग्राम पर इस खास तस्वीर को शेयर किया और लिखा, "थ्रोबैक संडे- बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के साथ प्यारी तस्वीर, हमराज के लंदन प्रीमियर से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पिकाडिली सर्कस थिएटर में।"
फैंस के कमेंट्स
सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा पटौदी ने अमीषा की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'हमराज 2 प्लीज', एक और फैन ने लिखा, 'हमराज सर्वश्रेष्ठ फिल्म', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हमराज री-रिलीज प्लीज... और हम हमराज 2 के हकदार हैं', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई', एक और फैन ने लिखा, 'बिल्कुल शानदार।'
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीर