फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amisha Patel: 46 की उम्र में भी अमीषा पटेल पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, बिकिनी पहन इठलाती नजर आईं

Wed, 14 Sep 2022 06:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गदर 2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल पर इन दिनों बोल्डनेस का खुमार चढ़ा है। वह बेहरीन के बीच पर बिकिनी पहनकर चश्मा लगाए खूब हॉट फोटोशूट कराने में बिजी हैं। 
 
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों काफी बोल्ड हो चुकी हैं। अभिनेत्री पर बोल्डनेस का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड बिकिनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हरे रंग की बिकिनी में बेहरीन के बीच से एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

 

अमीषा का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बिकिनी पहने अमीषा पटेल बेहरीन के बीच पर इठलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में पीछे की तरफ सनसेट और बीच का नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है कि उसपर से आपको नजरें हटाना ही मुश्किल हो जाएगा। फैंस इनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूब अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

अमीषा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को ओपन रखा है और सनग्लासेस लगाए हैं। इस अवतार में एक्ट्रेस बेहद हॉट दिख रही हैं। वह अक्सर बोल्ड वीडियो शूट करती नजर आती हैं। अमीषा का हर एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा देता है। 

विज्ञापन

अमीषा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें 'गदर 2' में सनी देओल के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म में वह एक बार फिर से सनी देओल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। वह अपनी फिल्म के सेट से तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें