'कोई मिल गया' का जादू तो सभी को याद होगा ही। नीले रंग का सबसे जुदा दिखने वाला प्राणी, जिसे बस अक्सर धूप-धूप चिल्लाते सुना था और जो रोहित मेहरा यानी ऋतिक रोशन का अच्छा दोस्त बन जाता है। इस अजीब से दिखने वाले जीव को फिल्म में एलियन नाम दिया गया था, लेकिन क्या आपको पता है, इसके कॉन्सेप्ट कहां से आया। तो चलिए बात करते हैं, चालीस साल पहले यानी 11 जून 1982 में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई फिल्म "ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल" की। जिसमें एक युवा लड़के (हेनरी थॉमस) के साथ पृथ्वी पर फंसे एक एलियन से दोस्ती की थी।