फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अक्षय की सूर्यवंशी देखने को बेताब हैं दर्शक, पृथ्वीराज और गंगूबाई काठियावाड़ी पर ये है राय

Wed, 30 Jun 2021 12:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना काल में थिएटर्स बंद हैं, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हालांकि अब दर्शक भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द थिएटर खुले ताकि वो आने वाली फिल्मों का बड़े पर्दे पर जमकर मजा ले सकें। हिंदी सिनेमा में रिलीज होने वाली किस फिल्म का आपको बेसब्री से इंतजार है? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' को वोट दिया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन




गौरतलब है कि ये फिल्म पिछले साल थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कहर के चलते थिएटर्स बंद कर दिए गए। वहीं रोहित शेट्टी ने इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं किया और तय किया कि फिल्म बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी। ऐसे में पिछले साल से ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है वहीं दर्शक भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसे करीब 32.57% वोट मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे नंबर पर एक बार फिर अक्षय कुमार का ही दबदबा दिख रहा है। दर्शक सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। ये उनकी पहली फिल्म है। इसे 30.71% वोट मिले हैं।

तीसरे नंबर पर दर्शकों को 'लाल सिंह चड्ढा' का इंतजार है। आमिर खान की ये फिल्म पिछले साल से ही चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर खान का लुक भी सामने आ चुका है। इसके साथ ही फिल्म में करीना भी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को 27.59 %  वोट मिले हैं।
विज्ञापन


सबसे आखिरी नंबर पर दर्शकों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को वोट दिया है। इसे सिर्फ 9.13 % वोट मिले हैं। वैसे तो संजय लीला भंसाली की फिल्मों की हमेशा से चर्चा होती रही है, लेकिन वोट देखकर ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट को गंगूबाई के किरदार में देखने के लिए दर्शक ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें