फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के पाठकों से मिले 'जंगली' के हीरो विद्युत जामवाल और हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल

Tue, 26 Mar 2019 07:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'जंगली जॉयस कांटेस्ट' के विजेताओं को सम्मानित करते बॉलीवुड हीरो विद्युत जामवाल और हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा आयोजित 'जंगली जॉयस कांटेस्ट' के विजेताओं को बॉलीवुड हीरो विद्युत जामवाल से मिलने का मौका मिला। इस अवसर पर हॉलीवुड निर्देशक एवं हिंदी फिल्मों में 'जंगली' से डेब्यू कर रहे चक रसेल भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं ने विद्युत एवं चक रसेल से बात की और उनसे कई तरह के सवाल भी पूछे। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-62 स्थित आईएमएस संस्थान में मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन


विद्युत और चक रसेल ने प्रतियोगियों के सवालों का जवाब दिया। साथ ही सवाल अच्छा लगने पर प्रतियोगियों को बुलाकर उनके साथ सेल्फी ली और उनसे ढेर सारी बातें भी कीं। बाद में आईएमएस के छात्रों ने भी दोनों से कई सवाल पूछे । एक प्रतिभागी ने विद्युत से पूछा कि जब वह इतने फिट और ताकतवर हैं तो सुरक्षागार्ड क्यों रखते हैं?

इस पर विद्युत ने हंसते हुए मजाकिया लहजे में कहा- 'सुरक्षा गार्ड उद्दंड लोगों को मुझसे सुरक्षित रखने के लिए हैं।' महिला शक्ति के बारे में विद्युत ने कहा कि 'लोग यह न कहें कि वे महिला की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं। महिलाएं इतनी सक्षम हैं कि खुद अपनी रक्षा करना जानती हैं।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बॉलीवुड हीरो विद्युत जामवाल ने सवाल अच्छा लगने पर प्रतियोगियों को बुलाकर मंच पर सेल्फी भी ली। - फोटो : amar ujala
निर्देशक चक रसेल ने कहा कि उन्हें जंगल या प्राकृतिक माहौल हमेशा आकर्षित करता है। वन्य जीवों और जंगल के संरक्षण का ध्यान में रखना चाहिए। भारत में काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा है। अमर उजाला ने 'जंगली जॉयस कांटेस्ट' नामक प्रतियोगिता शुरू की थी, इसमें 12 साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को अपनी पेंटिंग भेजनी थी। प्रतियोगिता के अंत में लकी विजेताओं को चुना गया। प्रतियोगिता के लिए कई जगह से एंट्री आई थीं।

इनमें से अर्पित यादव,  रोहन  नागर,  संस्कृति सिंह,  सपना सिंह, आकांक्षा ठाकुर, हर्ष, शिवानी, नीतू  प्रजापति, तीक्ष्ण प्रकाश, प्राशा, अखिलेश वशिष्ठ को विद्युत जामवाल एवं चक रसेल ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस दिया की डायरेक्टर कुलनीत सूरी ,आईएमएस रेडियो हेड बर्षा छबारिया मौजूद थे।


अमर उजाला द्वारा आयोजित 'जंगली जॉयस कांटेस्ट' की विजेता ट्राफी को देखते विद्युत जामवाल। -अमर उजाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें