फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर की चंदा मुहिम का फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त विरोध, 32 संगठनों के फेडरेशन ने जारी किया बयान

Fri, 27 Mar 2020 09:22 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह/रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
shri shri ravishanahkar - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौरान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के नाम पर चंदा इकट्ठा करने की श्री श्री रविशंकर की कोशिशों की फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े संगठन ने ही हवा निकाल दी है। फिल्म निर्माण में काम आने वाली 32 कलाओं के करीब पांच लाख लोगों के इस संगठन ने ऐसी किसी भी कोशिश की जानकारी से न सिर्फ इनकार किया है, बल्कि इसे गलत भी बताया है। श्री श्री रविशंकर ने अपनी चंदा जुटाओ मुहिम को भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मदद से शुरू की गई योजना बताया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से उपजी त्रासदी के बीच देश भर की ढेरों संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पैसा इकठ्ठा कर रही हैं। फिल्मों में और बाकी देश के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए श्री श्री रविशंकर ने गुरुवार को फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ मिलकर एक मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत लोगों से एक हजार रुपये या उसके गुणक में दान करने को कहा गया। दान करने के लिए जो लिंक लोगों को दिया गया, इस दान अभियान पर लोगों को शक वहीं से शुरू हुआ।
 

shri shri ravishanahkar corona virus donation - फोटो : amar ujala mumbai
चंदा इकट्ठा करने की इस मुहिम को आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी का नाम दिया गया। इस संस्था के पेज पर जाकर जब लोगों ने दान देने की कोशिश की तो पेमेंट का जो गेटवे खुला वहां आर्ट ऑफ लिविंग का नाम लिखा दिखा। इस बारे में पूछने पर श्री श्री रविशंकर के प्रवक्ता का कहना है कि ये दोनों संस्थाएं गैरलाभकारी संस्थाएं हैं। दावा किया गया कि ये देश के 10 लाख लोगों को 10 दिनों के लिए पूरे परिवार का राशन देने के लिए पैसा इकट्ठा कर रही हैं। ये पैसा फिल्मों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को कैसे मिलेगा? इस पर कोई जवाब नहीं मिला।

 

Sri Sri Ravi Shankar - फोटो : Social Media
अमर उजाला ने इस बारे में फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय तमाम संगठनों और संस्थाओं से गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर बाद तक बात की और ये जानने की कोशिश की कि आखिर फिल्म और टेलीविजन की कौन सी संस्था इस चंदा जुटाओ मुहिम में श्री श्री रविशंकर के साथ है। इसके बाद शाम को सारे संगठनों ने आपस में एक दूसरे से जानकारी करनी शुरू की तो पता चला कि आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी को फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी संस्था का समर्थन हासिल नहीं है। इसके बाद फिल्म और टेलीविजन की सारी यूनियनों की फेडरेशन यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज एक बयान जारी किया।

 

Sri Sri Ravi Shankar - फोटो : PTI
ठगी से सावधान रहें लोग: फेडरेशन
फेडरेशन के इस बयान में कहा गया है कि संकट के इस काल में फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी संस्था को जानकारी दिए बिना कुछ लोग निजी तौर पर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। हमें डर है कि इस तरीके से आने वाला पैसा जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा। हम फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही सभी को सजग करना चाहते हैं कि ऐसी किसी भी मुहिम में पैसा डालने से बचें, जबतक कि वह संस्था यह व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री या संस्था से नहीं जुड़ा हो।' फेडरेशन ने ये भी कहा कि हालात सुधरने पर जरूरमंद कलाकारों, तकनीशियनों व मजदूरों की मदद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और सभी निर्माताओं और कलाकारों से इसमें दान देने की अपील की जाएगी।

 
विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर
हजार रुपये में इतना राशन!
श्री श्री रवि शंकर की आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी के लिए चंदा देने की न्यूनतम राशि हजार रुपये है और इस हजार रुपये में एक परिवार को जो राशन दिया जाएगा उसमें सिर्फ पांच किलो आटा, दो किलो दाल, तीन किलो चावल, आधा लीटर तेल, सौ ग्राम हल्दी, सौ ग्राम लाल मिर्च पाउडर, सौ ग्राम जीरा, सौ ग्राम काली सरसों के बीज, सौ ग्राम मसाला और दो साबुन दिए जाएंगे।

राजकुमार हीरानी ने किया समर्थन
गुरुवार को इस मुहिम का जैसे ही राजकुमार हीरानी ने समर्थन किया, हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे इस साथ आते दिखे। इस मुहिम का समर्थन करने वाले सितारों में आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, नितेश तिवारी, रोहित शेट्टी, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, आनंद एल राय, रितेश सिधवानी, संजय गुप्ता, आशुतोष गोवारिकर, हंसल मेहत और शशांक खेतान जैसे इंडस्ट्री को प्रभावित कर सकने वाले लोग शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें