फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tik Tok स्टार्स पर अमन वर्मा का तीखा व्यंग्य, कहा- आपके नाम से टिकट न बिके तो आप स्टार नहीं

Thu, 18 Jul 2019 09:39 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
विज्ञापन
अमन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टिक टॉक जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर खुद को स्टार समझने वाले कलाकारों पर टेलीविजन के सुपरस्टार रहे अमन वर्मा ने तीखा व्यंग्य कसा है। अमन का कहना है कि कोई भी स्टार तभी बनता है जब लोग पैसे खर्च कर उसका काम देखने को तैयार होते हैं। अमन की मानें तो मौजूदा स्टार सिस्टम में टिक टॉक जैसे ऐप्स के ही नहीं बल्कि टीवी के कलाकारों की भी कोई अहमियत नहीं है।

विज्ञापन


मुंबई में हुए एक इवेंट पर पहुंचे अमन वर्मा से टिक टॉक स्टार्स को लेकर सवाल हुआ, तो वह बोले, "मुझे लगता है सोशल मीडिया का इन दिनों अजब दौर चल रहा है। मुझे सुनने में आया है कि टिक टॉक वीडियो के लोग स्टार बन चुके हैं। किसी की मौत भी हो गई थी। कई खबरें आईं थी उस किस्से को लेकर। लेकिन ये सब बातें सोशल मीडिया की ताकत दिखाती हैं किसी स्टार की नहीं। मेरा तो ये मानना है कि जब तक लोग लाइन में लगकर आपके लिए टिकट नहीं खरीदते, तब तक आप स्टार नहीं हैं। मैं यह भी नहीं कहूंगा कि टेलीविजन के कलाकार बड़े स्टार हैं क्योंकि सच यही है कि जब तक लोग कतार में खड़े होकर आपके लिए टिकट नहीं खरीदते, इस गलतफहमी में रहना कि आप स्टार हैं, ठीक नहीं है।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें