फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में टीवी एक्ट्रेस समेत 5 लोगों की मौत, डायरेक्टर की फेसबुक पोस्ट से हुआ खुलासा

Thu, 18 Jul 2019 09:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीवी शो मगालु जानाकी (Magalu Janaki) की एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत हो गई। बता दें कि हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ। बता दें कि उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई जिससे यह हादसा हुआ। वहीं हादसे में एक्ट्रेस के अलावा चार और लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बारे में खुद मगालु जानाकी के डायरेक्टर ने जानकारी दी है। बता दें कि शोभा टीवी शो मगालु जानाकी में आनंद बेलागर की मां का किरदार निभाती थीं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते थे। 

Magalu Janaki के डायरेक्टर ने अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर ने लिखा है, 'बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस शोभा जो मंगला का रोल निभा रही थीं वो हम सभी को छोड़कर चली गई हैं। मैं सकते में हूं। मैं अपनी सहानुभूति उनके परिवार के साथ रखता हूं।' गौरतलब है कि डायरेक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कन्नड़ भाषा में ही ये पोस्ट लिखा है। इसके साथ उन्होंने शोभा की फोटो भी शेयर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें