फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Mallik: अमाल ने अनु मलिक के Me Too मामले पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके साथ अच्छे रिश्ते नहीं

Sun, 13 Jul 2025 03:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल में सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने अपने अंकल अनु मलिक पर लगे मीटू के आरोप पर चुप्पी तोड़ी है। क्या इस वजह से उनके रिश्ते खराब हुए? इस मामले पर अमाल मलिक की क्या राय है? जानिए? 

विज्ञापन
सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक और अनु मलिक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ साल पहले बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर ‘मी टू’ के आरोप लगे थे। इस मामले पर अब जाकर अमाल मलिक ने अपने राय रखी है। अनु मलिक रिश्ते में अमाल मलिक के अंकल लगते हैं। अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक, अनु मलिक के भाई हैं। अमाल के अंकल अनु मलिक से पारिवारिक रिश्ते भी अच्छे नहीं है। इन सब बातों के बारे में अमाल मलिक ने विस्तार से बात की। 

विज्ञापन


अमाल बोले- बिना आग के धुआं नहीं उठता 
अमाल मलिक ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपने करियर, रिश्तों को लेकर बात की है। वह अंकल अनु मलिक के बारे में कहते हैं, ‘जब मीटू मूवमेंट के वक्त उन पर आरोप लगे थे, मैंने उनका साथ नहीं दिया था। मैं इस बात को लेकर टेंशन में नहीं था क्योंकि उन्हें अपना परिवार नहीं मानता हूं। हां, मैं उन पर लगे आरोप के कारण शर्मिंदा जरूर हुआ। मुझे लगता है कि इतने सारे लोग उनके खिलाफ बोल रहे थे तो कुछ तो सच्चाई रही होगी। बिना आग के धुआं तो नहीं उठता है। पांच लोग एक ही आदमी के खिलाफ बात तो नहीं कर सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Amaal Malik: ब्रेकअप के बाद डीडीएलजे के शाहरुख खान बन गए थे अमाल, छोड़ने पर गर्लफ्रेंड से कह दी ये बड़ी बात

अनु मलिक के साथ खराब हो चुके हैं रिश्ते
अमाल मलिक आगे कहते हैं, ‘जहां तक अनु मलिक के साथ मेरे रिश्ते की बात है तो पब्लिक प्लेस पर मैं उन्हें सम्मान देता था। लेकिन उनके गलत कामों को जानने के बाद, अब मेरे उनके साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मेरा उनके परिवार से कोई नाता नहीं है। मैं कई साल से उनसे नहीं मिला हूं। मैं पार्टियों में भी नहीं जाता हूं। हां, उन्हें अरमान की शादी में बुलाया गया था, वो आए भी थे।’  

अमाल मलिक ने अपने परिवार से भी नाता तोड़ लिया

विज्ञापन

बताते चलें कि अमाल मलिक ने कुछ महीनों पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। जिसमें अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही, साथ ही अपने डिप्रेशन में होने की जानकारी दी। हाल ही में अपने भाई अरमान के बारे में उन्होंने कहा था कि परिवार से रिश्ते तोड़ हैं, मगर भाई के साथ उनका रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें