फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमाल मलिक ने संगीत को क्यों कहा अलविदा? खुद बताई वजह; 'आवारापन 2' के कंपोजर ने फैंस से की ये अपील

Fri, 28 Aug 2026 09:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने म्यूजिक से विदा लेने का एलान किया है। उन्होंने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। अपने परिवार के बारे में भी बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने गुरुवार को एक्स पर अपने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने करियर से जुड़ी एक चौंकाने वाली घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह अगले साल तक फिल्मी संगीत से ब्रेक ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' के लिए मशहूर गाना 'ये आवारापन' कंपोज किया था।
विज्ञापन

अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
क्या बोले अमाल मलिक?
अमाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा...
  • मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से कोशिश करूंगा।
  • वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है। 
  • अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक ब्रेक चाहिए। 
  • उठने, ठीक होने और जल्द ही आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए धुनों से भरे दिल के साथ वापस आने की जरूरत है।

फैंस से की ये गुजारिश
अमाल मलिक ने आगे कहा, 'प्लीज आपसे रिक्वेस्ट है कि मुझे और परेशान न करें। जैसे ही मुझे कुछ पता चलेगा, अपडेट करूंगा। म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है। अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं।'

सिंगर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@ amaal_mallik
अमाल ने किस पर लगाया आरोप?
सिंगर-कंपोजर ने कहा, 'मैं पिछले आठ वर्षों से पूरी ईमानदारी और काम की कुछ सम्मानजनक शर्तों के साथ अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मगर दुख की बात है कि यहां ऐसा नहीं चलता। साथ ही, इस जगह और यहां के कामकाज के बारे में सच न छिपा पाने की मेरी आदत उन्हें और भी परेशान करती है, जिसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को बेकार की धमकियां मिलती हैं। कुछ बहुत ताकतवर लोग हैं जो नहीं चाहते कि मैं उनकी फिल्मों या असल में किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं। यह सिर्फ 'लेबल्स' की बात नहीं है, मामला अब उससे कहीं आगे बढ़ चुका है। यह अहंकारी लोगों का एक मिला-जुला सिंडिकेट है।'
 
विज्ञापन

अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अमाल मलिक का काम
अमाल, म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं। उन्होंने 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से एक कंपोजर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें असली पहचान अगले साल आई फिल्म 'रॉय' के गाने 'सूरज डूबा है' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'हीरो', 'एयरलिफ्ट', 'कपूर एंड सन्स', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह' और 'वेदा' जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें