फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aly Goni: अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करने जा रहे अली गोनी, बचपन के दोस्त आसिम रियाज के साथ मिलकर करेंगे उमराह

Mon, 20 Mar 2023 08:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अली अपने बचपन के दोस्त आसीम रियाज के साथ मक्का में अपना पहला उमराह करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
अली गोनी, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अली गोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना आने वाला है और ऐसे में अली का बचपन का सपना सच होने वाला है। अभिनेता ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि फिलहाल वह अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं और उमराह करने जाने का प्लान बना रहे हैं। उसके बाद वह फिर से काम पर लौटेंगे। अब उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही उमराह करने जाने वाले हैं।

विज्ञापन

पूरा होगा बचपन का सपना

अली अपने बचपन के दोस्त आसीम रियाज के साथ मक्का में अपना पहला उमराह करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि यह उनके बच्चन का सपना था, जिसे वह अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरा करने जा रहे हैं।

KRK: केआरके ने कपिल शर्मा पर दिया बेतुका बयान, कहा- मेरे सामने तो शाहरुख भी नहीं टिक पाया तो...

फैंस के साथ साझा की खुशी

अली ने काबा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता। यह मेरा सबसे बड़ा सपना था। अल्लाह का शुक्र है। मेरा पहला रोजा मक्का में। अल्लाह सबको यह मौका दें, आमीन। बचपन के दोस्त आसिम रियाज के साथ अपना पहला उमराह करके बहुत खुश हूं। अब इस ट्वीट पर अली के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही, उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रणबीर ने ढाई साल से नहीं छूई रोटी, जानें एक्टर का डाइट प्लान
विज्ञापन

अली का करियर

अली के करियर की बात करें तो वह उमराह से वापस आने के बाद अपने काम पर लौटेंगे। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उमराह से वापस आने के बाद मैं सही मौके की तलाश करूंगा। अली 'बिग बॉस' के सीजन 14 में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। इसके साथ ही वह 'ये है मोहब्बतें' और कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं।

Alia Bhatt: जब रेखा ने आलिया को कहा था 'फ्यूचर लीजेंड', वायरल वीडियो में दिखा अभिनेत्री का मजेदार रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें