'अल्फा टीजर'
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का पहला टीजर 10 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक खतरनाक हत्यारी बनने के लिए तैयार किया गया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य किरदार एक हत्यारा है।
इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री हो रही है, जिसमें पहले से ही 'एक था टाइगर', 'वार' और 'पठान' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं। फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'अल्फा' का प्रचार
'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रचार शुरू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक भारत और आज के युवाओं की बेबाक सोच को दिखाना है। आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इसके लिए एक खास प्लानिंग की है, जिसमें डिजिटल इवेंट्स और युवाओं से जुड़ी एक्टिविटीज शामिल होंगी। फिल्म में आलिया और शरवरी को ऐसे किरदारों में दिखाया जाएगा, जो अपनी किस्मत खुद लिखते हैं और समाज के दबाव के आगे नहीं झुकते।
आलिया भट्ट के साथ अनबन की अफवाहों पर बॉबी देओल का जवाब
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि फिल्म के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। अपनी अगली फिल्म 'बंदर' के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया। एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, 'मुझे इस अफवाह के बारे में तब पता चला जब मेरे एक दोस्त ने मुझे इसका स्क्रीनशॉट भेजा। मैं खुद हैरान रह गया। कुछ लोग इतने फ्री हैं कि बिना सोचे-समझे कुछ भी लिख देते हैं।' बॉबी ने साफ किया कि उनके और आलिया के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी यह खास बात