फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानायक के पास अयोध्या में 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, जानें कब-कहां बिग बी ने किया निवेश

Thu, 16 Jul 2026 07:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Property In Ayodhya: अयोध्या में बीते कुछ वर्षों में कई बॉलीवुड कलाकारों ने जमीन खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अभिताभ बच्चन अव्वल रहे हैं, उनके पास अयोध्या में लगभग 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh Bachchan Blog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन फिल्मों से इतर निवेश करने, अपना पैसा बढ़ाने में पूरा यकीन रखते हैं। खबर है कि बिग बी ने अयोध्या में कुछ महीने पहले एक बड़ा निवेश किया है, करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। इस नई जमीन को मिलाकर उन्होंने कुल 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अयोध्या में खरीदी है। जानिए, अमिताभ बच्चन ने कब और कहां-कहां अयोध्या में जमीन खरीदी है।  

हाल ही में 35 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मार्च 2026 में 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा' से ली है। यह कंपनी ‘द सरयू’ नाम प्रोजेक्ट बना रही है। यह अमिताभ बच्चन का तीसरा बड़ा निवेश अयोध्या में कहा जाएगा। 

पहले भी किया था बिग बी ने निवेश 
साल 2025 और उससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में कुछ प्लॉट्स लिए थे। इनकी कीमत भी करोड़ रुपये में है। 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरयू डेवलपमेंट के पास ही उन्होंने 40 करोड़ रुपये का प्लॉट लिया था। 
  • जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था तो बिग बी ने 14.5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट लिया था। इसी तरह एक 4.54 करोड़ रुपये की कीमत वाला प्लॉट लिया था। 
  • अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर एक मेमोरियल ट्रस्ट भी अयोध्या में बनाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने 54,454 स्क्वेयर फीट का एक जमीन का टुकड़ा खरीदा है, इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रणबीर कपूर ने भी किया है निवेश 
भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में निभाएंगे। उन्होंने भी अयोध्या में निवेश किया है। अभिनेता रणबीर कपूर ने दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान करते हुए एक जमीन खरीदी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें