फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: लाखों में पहुंची ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

Wed, 15 Jul 2026 07:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और 'ईविल डेड बर्न' जैसी अलग-अलग कैटेगरी की फिल्में लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने कल मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। इस बीच हाल ही में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी हाल ही में रिलीज हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल मंगलवार को कितनी कमाई की। 

विज्ञापन

धमाल 4 - फोटो : साभार-@imdb

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। कल मंगलवार को इसने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 83.25 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने 5 दिनों में 83 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

अल्फा मूवी - फोटो : X

'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए केवल 12 दिन ही हुए हैं। इतने ही दिनों में फिल्म की कमाई 1 करोड़ के नीचे आ गई है। फिल्म ने सोमवार को 75 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं कल मंगलवार को इसने 85 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.20 करोड़ का हो गया है।

ये भी पढ़ें- न आदेश का पालन, न कोई सुधार; दूसरे सीजन में भी फूहड़ता परोस रहे समय रैना! जानें क्यों पड़ी कोर्ट की फटकार?

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने कल मंगलवार को 75 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 130.85 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन

ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X
'ईविल डेड बर्न' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इन फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल मंगलवार को इसने 2.70 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.45 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें