#MeToo मूवमेंट में फंसे एक्टर आलोक नाथ को दिंडोशी सत्र न्यायालय ने ने अग्रिम जमानत पर रिहा कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने 26 दिसबंर तक के लिए मामले को सुरक्षित रख लिया था। आलोक ने बीते दिनों अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
Mumbai: Dindoshi Sessions Court reserves order for 26 December on anticipatory bail application filed by actor Alok Nath in writer Vinta Nanda rape case. (file pics) pic.twitter.com/w7wFD6kmPU
— ANI (@ANI) December 24, 2018
विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिलाया और फिर उनके साथ बलात्कार किया। बता दें कि, आलोक नाथ विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं।