फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का मिला अवॉर्ड, DPIFF 2025 में किया गया सम्मानित

Sun, 02 Nov 2025 06:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards: साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में सम्मानित किया गया। अल्लू को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीता। यह सम्मान उनकी शानदार एक्टिंग और सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया। 
विज्ञापन

 

कब किया गया सम्मानित
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह 30 अक्तूबर 2025 को मुंबई के SVP स्टेडियम में हुआ। अल्लू अर्जुन ने इस सम्मान के लिए आयोजकों और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह अवॉर्ड मेरे फैंस के लिए है। आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

अल्लू को पहले मिल चुका है SIIMA अवॉर्ड
इससे पहले, अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2025 और गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। 'पुष्पा 2: द रूल' 2024 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश ने भी अहम भूमिका निभाई थीं।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट
अल्लू अर्जुन अब निर्देशक एटली की एक नई साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बहरहाल, इस प्रोजेक्ट को AA22 x A6 का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें