अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब सातवें दिन भी फिल्म की कमाई शानदार रही। गुरुवार को इस फिल्म ने 3.38 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब फिल्म की टोटल कमाई 26.89 करोड़ हो गई है। वीकेंड के बाद भी फिल्म को भारी संख्या में फैंस ने देखने को पहुंच रहे हैं। सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। मंगलवार को फिल्म स्थिर बनी रही और 4.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद बुधवार यानी छठे दिन फिल्म ने 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई से साफ है कि आने वाले दिनों में भी ‘पुष्पा’ का क्रेज फैंस पर देखने को मिलेगा।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी को परोसा गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है और रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। फिल्म में एक तरफ अल्लू अर्जुन तस्करों का सामना करते हैं तो दूसरी तरफ वह श्रीवल्ली यानी रश्मिका के प्यार में पड़ जाते हैं।
‘पुष्पा’ वर्ल्ड वाइड अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी चीज को देखते हुए ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।