फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल, एक्टर ने साझा किया पोस्ट

Tue, 28 Mar 2023 02:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन मनोरंजन जगत का बड़ा नाम हैं। साउथ के इस सुपरस्टार की दीवानगी सिर्फ दक्षिण सिनेमा तक सीमित नही है, बल्कि देशभर के लोग उन्हें पसंद करते हैं। फिल्म 'पुष्पा' के जरिए तो वैश्विक स्तर पर उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। आज एक्टर को इंडस्ट्री में 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

Maidaan Teaser: इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर, अजय देवगन की फिल्म भोला से है खास कनेक्शन

लिखा इमोशनल पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'आज मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं, क्योंकि इन वर्षों में मुझे बेहद प्यार मिला है। इंडस्ट्री के अपने सभी लोगों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह दर्शकों के प्यार की बदौलत हूं। उन्होंने मुझे इतना पसंद किया और प्यार दिया, इसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।'
विज्ञापन

Danish Alfaaz: सिंगर दानिश अल्फाज के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया रेप-दहेज उत्पीड़न केस, पुलिस ने की दर्ज की FIR
विज्ञापन


सितारों ने दी बधाई 
अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। हर कोई अपने चहेते सुपरस्टार को बधाई दे रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि तमाम चर्चित सितारे भी अल्लू अर्जुन को बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने लिखा है, 'क्या ही शानदार यात्रा रही है आपकी! बधाई।' अरमान मलिक ने लिखा है, 'बधाई हो अन्ना! आपको और तरक्की मिले।' एक्टर तेजा सज्जा ने लिखा है, 'आपको पाकर हम खुशकिस्मत हैं! गंगोत्री से पुष्पा तक, आपने हमें गौरवान्वित किया है। आपकी इस यात्रा का साथी बनकर गर्व होता है।' रकुल प्रीत, एलि अवराम, सोफी चौधरी समेत कई अन्य सितारों ने भी बधाई दी है।

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के अगले पार्ट 'पुष्पा: द रुल' में व्यस्त हैं। एक्टर आठ अप्रैल को अपने जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर जारी करेंगे। फैंस को अल्लू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान? कटरीना, प्रियंका, आलिया संग सैर सपाटे पर निकलेंगे पठान
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें