कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और अरमान मलिक सहित कुछ गायकों में छिड़ी जंग की खबर ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपको बता दें कि 10 मई को जस्टिन बीबर के भारत में होने वाले शो में सोनाक्षी सिन्हा एक सिंगिंग परफोर्मेंस करने वाली थीं जिसे लेकर कैलाश खेर और अरमान मलिक भड़क गए थे।
इस मामले में अरमान मलिक का कहना था कि एक गायक बनने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे हजारो सिंगर है जो गाने के लिए मौके तलाश रहे है उन्हें मौका मिलना चाहिए। एक कलाकार, एक कलाकार होता है जबकि एक संगीतकार, एक संगीतकार। उन्होंने सोनाक्षी के लिए लिखा कि स्टेज और माइक को हमारे लिए छोड़ दो यह हमारी जगह है न कि तुम्हारी।
इसे भी पढ़ें-PHOTOS:शादी का एक साल पूरा लेकिन बिपाशा-करण का हनीमून खत्म नहीं हो रहा
इसके बाद कई सिंगर्स ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था लेकिन अब गायन के क्षेत्र से जुड़े कुछ नामी हस्तियों ने सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष लेते हुए कहा है कि 'क्यो नहीं? एक्टर गाना क्यों नहीं गा सकते? किसी भी व्यक्ति को ऑटो-ट्यूनिंग की मदद से गायक बनाया जा सकता है।