फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को बिलखता छोड़ गया 'अमर', अमिताभ-ऋषि जैसी हस्तियों ने नम आंखों से दी विदाई

Fri, 28 Apr 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
विनोद खन्ना
विज्ञापन
एक्टर विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके मालाबार हिल स्थित उनके घर लाया गया।
विज्ञापन


जहां अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने प्रिय सितारे के अंतिम दर्शन किए। देर शाम 5 बजे करीब उनके घर से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए वर्ली शमशान घाट के लिए निकली। शवयात्रा के साथ बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा गुलजार, सुभाष घई, ऋषि कपूर जैसी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

पढ़िए पल-पल के अपडेट्स

- विनोद खन्ना को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने मुखाग्नि दी, शरीर पंचतत्व में विलीन।

- विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और रणदीप हुड्डा श्मशान घाट पहुंचे Mumbai: Akshay Khanna, Abhishek Bachchan and Randeep Hooda at #VinodKhanna 's funeral in Worli pic.twitter.com/d7BFHVH75s — ANI (@ANI_news) April 27, 2017
विज्ञापन

Mumbai: Actors Rishi Kapoor and Ranjit at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/e6bQW2KqsA — ANI (@ANI_news) April 27, 2017  Mumbai: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/4uZGRwiZ68 — ANI (@ANI_news) April 27, 2017  Mumbai: Subhash Ghai,Dia Mirza,Randhir Kapoor and Praful Patel at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/5z8wZysK41 — ANI (@ANI_news) April 27, 2017
विज्ञापन

बेटे राहुल को पहले ही था पिता की मौत का अंदाजा?

विनोद खन्ना
उनके बेटे राहुल खन्ना को शायद उनकी मौत का अंदाजा कुछ दिन पहले ही हो गया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 23 अप्रैल को एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा था, 'एक और सूर्यास्त'। One more sunset. pic.twitter.com/1r98GARtew — Rahul Khanna (@R_Khanna) April 23, 2017 पूरा बॉलीवुड विनोद खन्ना की मौत की खबर से सदमे मे है। अमिताभ बच्चन 'सरकार 3' के प्रमोशन के ‌ल‌िए एक इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना का निधन हो गया है। उन्होंने अपना ‌इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया और उनके परिवार से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए। 

उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुखी हूं। मेरी संवदनाएं साथ हैं।' Will always remember Vinod Khanna as a popular actor, dedicated leader & a wonderful human. Pained by his demise. My condolences. — Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2017 ये भ्‍ाी पढ़ें- नहीं रहा मन का मीत... लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन

कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।

ये भ्‍ाी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...

विनोद खन्ना काफी समय से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना अपनी बेटी कविता खन्ना, बेटे राहुल, अक्षय और साक्षी के साथ मुंबई में रहते थे। 

विनोद खन्ना 70 के दशक के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने हीरो से पहले विलेन के रोल भी किए थे। 1968 में फिल्म 'मन का मीत' में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिलना शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें : जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक..

इसके बाद विनोद खन्ना ने ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। वो आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

ये भ्‍ाी पढ़ें- पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी Veteran actor Vinod Khanna passes away at 70 pic.twitter.com/L2uynVdECH — ANI (@ANI_news) April 27, 2017 ये भ्‍ाी देख्‍ाें- सिर्फ 60 सेकंड में देखिए विनोद खन्ना की पूरी जीवनी!​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें