फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीनों को ही मिल गई इनकी दूसरी फिल्म

Wed, 16 Jan 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्री में पहली फिल्म मिलना जितना ही कठिन दूसरी फिल्म मिलना भी होता है। कई बार पहली फिल्म अच्छी चलने के बाद कलाकारों को दूसरी फिल्म मिलने में समय लग जाता है। 'विक्की डोनर' फेम यामी गौतम और 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाकरी हाल ही के दो बड़े उदाहरण हैं। इनकी पहली फिल्म चलने के बाद इन्हें तुरंत दूसरी फिल्म नहीं मिली। लगभग एक साल बाद जाकर किसी फिल्मकार ने इनसे फिल्म के लिए एप्रोच किया है
विज्ञापन


यह स्थिति 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' के इन कलाकारों पर लागू नहीं होती है। करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से तीन कलाकारों ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। यह कलाकार वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्घार्थ मल्होत्रा हैं। इसमें से दो कलाकार स्टार पुत्र-पुत्रियां थीं। वरूण धवन, डेविड धवन के बेटे हैं तो वहीं आलिया भट्ट, महेश भट्ट की बेटी हैं।

इन तीनों के लिए अच्छी बात यह है कि पहली फिल्म की सफलता का लाभ इन तीनों कलाकारों को मिला है। इन तीनों को ही इनकी दूसरी फिल्म मिल गयी है। इनमें सबसे पहले फिल्म आलिया भट्ट को मिली। करन जौहर के ही बैनर की फिल्म 'टू स्टेट्स' में आलिया मुख्य किरदार निभा रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'इश्कजादे' फेम अर्जुन कपूर होंगे। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया तमिल लड़की का किरदार निभा रहीं हैं।
विज्ञापन


इसके बाद फिल्म मिली सिद्घार्थ मल्होत्रा को। उनकी अलगी फिल्म 'हंसी तो फंसी' होगी। इस फिल्म में उनके साथ परिणिती चोपड़ा होंगी। इस तिकड़ी के तीसरे हीरो यानी कि वरूण धवन को भी फिल्म मिल गयी है। इस फिल्म का निर्माण डेविड धवन कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म के कलाकार अभी तय नहीं हुए हैं। जल्द ही इनकी घोषण हो जाएंगी। तो हम कह सकते हैँ कि 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' इन तीनों के साथ करन जौहर के लिए भी लकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें