लंबे समय से बॉलीवुड में यह बात होती रही है कि करीना कपूर खान की जगह फिल्मों में कोई युवा अभिनेत्री ले सकती है तो वह आलिया भट्ट हैं। खुद आलिया कई बार करीना को अपनी फेवरेट बता चुकी हैं और कह चुकी हैं कि उन्हें आदर्श मानती हैं। आलिया ने यह भी कहा है कि वह करीना की फिल्मों की कभी रीमेक बनी तो उनमें काम करना चाहेंगी। ऐसा कभी होगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा परंतु सूत्रों पर विश्वास करें तो करीना के हाथ निकली फिल्म आलिया भट्ट की झोली में गिरने जा रही है।
खबर है कि करीना के प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म में आलिया को लिए जाने की तैयारी हो रही है। गोलमाल-4 के दीवाली 2017 में रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है। इस सुगबुगाहट के बीच कहा जा रहा था कि करीन को सीरीज की चौथी फिल्म में लिया जाएगा। मगर तब तक वह प्रेग्नेंट नहीं थीं।
चर्चा है कि निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म में आलिया को करीना की जगह लेना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह इस संबंध में आलिया से बात कर चुके हैं। शूटिंग दिसंबर में शुरू होनी है। ऐसे में करीना किसी सूरत गोलमाल-4 के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।
आलिया की पहली फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के दौरान ही लोगों ने उनमें कभी खुशी कभी गम की पू (करीना) की छवि देखी थी। कुछ लोग उन्हें मिनी पू बुलाने लगे थे। आलिया ने रोहित से गोलमाल-4 पर विचार के लिए थोड़ा समय मांगा हैं क्योंकि उन्हें डेट्स डायरी को खंगलाना पड़ेगा।
अजग देवगन स्टारर गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म 2006 में आई थी। इसे पिछले दिनों दस साल पूरे हुए। गोलमाल सीरीज की अब तक तीन फिल्में आई हैं और सभी सफल रहीं। चौथी की स्क्रिप्ट पर का चल रहा है।