आलिया के पीच कलर गाउन लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।
आलिया ने कान के रेड कारपेट पर जाने से पहले अपने होटल रूम की बालकनी में खड़े होकर पोज दिए।
कभी वह मुस्कुराते, कभी हंसते हुए पोज दे रही थीं। इन तस्वीरों में आलिया की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है।
आलिया भट्ट का मेकअप भी बहुत ही नेचुरल है, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
कुछ देर बाद आलिया भट्ट रेड कारपेट पर पहुंचीं। रेड कारपेट पर शानदार वॉक की, फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
सोनम कपूर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिहा कपूर ने आलिया के ज्वेलरी लुक से जुड़ी डिटेल शेयर की हैं।
आलिया भट्ट ने अपनी ड्रेस के साथ कस्टम नेकलेस पहना है। इस नेकलेस में 168.27 कैरेट के गुलाबी कोरल (मूंगा) लगे हैं। नेकलेस के बीच में 5.53 कैरेट का एक बेहतरीन 'गोलकोंडा-टाइप 2A' हीरा जड़ा है, इसकी चमक बेमिसाल है। आलिया के लुक में स्क्वायर-कट डायमंड ईयररिंग्स भी शामिल हैं।
आलिया भट्ट दूसरी बार कान पहुंची हैं। वह इस फिल्म फेस्टिवल और अपने फैंस के बीच असर छोड़ने में कामयाब रहीं।
उनके लुक को, स्टाइल को फैंस ने पसंद किया है। आठ घंटे में ही उनकी कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक को इंस्टाग्राम पर 6 लाख व्यूज मिले हैं।