फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के साथ फिर काम करना चाहती हैं आलिया, सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

Wed, 23 May 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अनुभवी और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के साथ एक बार फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। पता हो कि आलिया भट्ट और ऋषि कपूर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'कपूर एंड सन्स' में एक साथ काम कर चुके हैं। एक बार फिर से आलिया ने ऋषि कपूर के साथ काम करने की बात कही है। 
विज्ञापन

 
मंगलवार को ऋषि कपूर ने ट्विटर पर भट्ट फैमली को साथ काम करने पर खुशी जाहिर की और धन्यवाद किया। उन्होंने ट्विट किया- 'अधिकांश प्रतिभाशाली भट्ट परिवार (और रिश्तेदार) के साथ काम किया है। महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट (रजदन), पूजा भट्ट, इमरान हाश्मी, आलिया भट्ट,आप सभी को धन्यवाद।' ऋषि कपूर के इस ट्विट पर आलिया भट्ट ने हंसते हुए जवाब - 'उम्मीद है हम फिर एक साथ काम करेंगे सर।' 

गौरतलब है कि आलिया भट्ट इन दिनों ऋषि कपूर के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर कई जगह पर एक साथ देखा जा चुका है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में इसके साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें