फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को 'राजी' हुईं आलिया भट्ट, जानिए 12वें दिन की कमाई

Wed, 23 May 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
raazi
विज्ञापन
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' हर दिन कमाई के नए नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं ऐसा कमाई को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता। फिल्म ने अब तक कुल 85.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मंगलवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन


फिल्म का नेक्स्ट टारगेट 100 करोड़ के आंकड़े को छूना भर रह गया है और जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है, बावजूद इसके 'राजी' बेहतर कमाई करने में कामयाब दिखाई दे रही है। 

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले हफ्ते फिल्म ने 56.59 करोड़ रुपये बटोरे थे। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ और शनिवार को 7.54 की जबरदस्त कमाई कर डाली। दूसरे रविवार फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 9.45 करोड़ कमा डाले। वहीं सोमवार को फिल्म ने 3.70 करोड़ और मंगलवार को 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 12 दिनों में 85.33 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत से कर लिया है।
विज्ञापन





'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें