फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अपनी बहन की बेटी बनेंगी आलिया

Thu, 30 Mar 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
आलिया भट्ट
विज्ञापन
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क' का सीक्वल बनने जा रहा है। यूं तो आजकल फिल्मों का रीमेक चलन में हैं लेकिन इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें आलिया भट्ट अपनी बहन की बेटी के रोल में नजर आएंगी। जी हां, 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'सड़क' में संजय दत्त और पूजा भट्ट की जोड़ी को दिखाया गया था और इसके सीक्वल में आलिया को इन दोनों की बेटी के किरदार में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बार फिल्म की कहानी में संजय दत्त पर फोकस किया गया है जो अपनी बेटी को छुड़ाने के मिशन में निकला हुआ है।

खबरों की मानें तो पूजा भट्ट को फिल्म में फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा। 'सड़क' महेश भट्ट के ही निर्देशन में बनी फिल्म है जिसने दिसंबर में 25 साल पूरे किए है।
विज्ञापन

'नाम' का भी आएगा सीक्वल

महेश भट्ट और संजय दत्त
इसके अलावा महेश भट्ट के ही निर्देशन में बनी फिल्म 'नाम' का भी सीक्वल बनने जा रहा है। यहां दिलचस्प ये हैं कि इसमें भी आलिया और संजय की ही जोड़ी बाप-बेटी के रूप में दिखाई जाएगी।

फिलहाल संजय दत्त अपनी कमबैक मूवी 'भूमि' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार हैं और भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। पांच साल जेल में सजा काटने के बाद संजय की ये पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें