फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार: शाहरुख से लेकर आलिया तक, रानी मुखर्जी की मां को श्रद्धांजलि पहुंचे सेलेब्स

Tue, 22 Sep 2026 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs At Rani Mukerji House: बॉलीवुड के कई सेलेब्स रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। आज दोपहर बाद अभिनेत्री के मां के निधन की खबर आई थी।
 
विज्ञापन
कृष्णा के अंतिम संस्कार में सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का आज निधन हो गया है। इस बात की जानकारी यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मां के निधन से अभिनेत्री गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री की मां का आज मुंबई में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। अभिनेत्री को अपनी काली गाड़ी से उतरते हुए देखा गया।
 

करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। फिल्ममेकर कुर्ते पजामे में नजर आए।
 

अनिल कपूर
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंचे हैं।
 

शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। उन्हें कार में जाते हुए देखा गया।
   

संजय लीला भंसाली
कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें