गैल गैडोट को तेलुगु सिखाते हुए आलिया इस वीडियो में कहती हैं, 'Andariki Namaskaram. Meeku naa muddulu'। जिसका हिंदी में मतलब है - सभी को हैलो। सभी को मेरी तरफ से Kiss।'
फिल्म की बात करे तो आलिया भट्ट इस मूवी में नेगिटिव रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। इसमें आलिया, गैल गैडोट, जेमी डोर्नन के अलावा टॉम हार्पर भी हैं। बॉलीवुड की बात करें तो आलिया को करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
वहीं, बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इस फिल्म के लिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे।