फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: करियर के पीक पर आलिया भट्ट ने की शादी और बच्चा, फैसले को यूं ठहराया सही

Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया ने 29 साल की कम उम्र में बॉलीवुड में अपना बेहतरीन करियर बनाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। करियर के पीक पर पहुंच कर शादी करना और उसके बाद मां बनने के फैसले से आलिया बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हो या फिर एक आम लड़की, अक्सर अपना करियर बनाने के लिए शादी के लिए थोड़ा समय लेती है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंच कर शादी की है। इसके साथ ही मां भी बनी हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी, शादी, पति और बच्चे को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


शादी और मां बनने के फैसले से हैं खुश
आलिया भट्ट ने 29 साल की उम्र में शादी की। ज्यादातर लोग उनके जल्दी शादी के फैसले पर काफी हैरान थे। आलिया ने 29 साल की कम उम्र में बॉलीवुड में अपना बेहतरीन करियर बनाया और अपनी अलग पहचान बनाई। करियर के पीक पर पहुंचकर शादी करना और उसके बाद मां बनने के फैसले से आलिया बेहद खुश हैं। 

आलिया बोलीं- कोई पछतावा नहीं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर मां बनने के बाद उनके काम पर या करियर पर किसी भी प्रकार का फर्क पड़ता है तो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। आलिया कहती हैं कि उन्होंने करियर के पीक पर शादी और बच्चा करने का फैसला किया था। आखिर कौन कहता है कि शादी या फिर बच्चा करने से उनके काम में कुछ बदलाव आएगा? उन्होंने कहा कि अगर कोई बदलाव आता भी है तो मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। साथ ही, उन्होंने अपने बेबी को लेकर कहा कि वह जानती है कि बच्चा करने के इस फैसले से उन्हें कोई पछतावा नहीं है। यह प्राकृतिक है और यह उनका अभी तक का सबसे अच्छा फैसला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन बेटी सना की हुई सगाई!

नया साल परिवार संग किया सेलिब्रेट
नए साल के मौके पर आलिया भट्ट ने अपने परिवार पति और कुछ खास करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर में आलिया के साथ रणबीर, बहन शाहीन, आदित्य रॉय कपूर नजर आए। इसके अलावा बॉलीवुड के कुछ खास दोस्त भी उनकी न्यू ईयर पार्टी में शामिल हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- IIFA Nominations 2023: आईफा के नामांकन कमाल, हीरो एक्टर और हीरोइन सपोर्टिंग कैटेगरी में, बाकी के खेल भी पढ़िए

28 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। बच्चे के जन्म से पहले आलिया ब्रह्मास्त्र में देखी गई थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ब्रह्मास्त्र  ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस साल आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें