फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: रणबीर से शादी के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं आलिया भट्ट, दीपिका के पति रणवीर से साथ हुईं रवाना

Tue, 19 Apr 2022 02:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर देखी गईं। शादी के बाद पहली बार बाहर आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब अपनी पसर्नल लाइफ के बाद प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। दरअसल,जहां शादी होते ही रणबीर कपूर फिर से काम पर वापस लौट गए, तो वहीं अब उनकी दुल्हनिया आलिया भट्ट ने भी काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर देखी गईं। शादी के बाद पहली बार बाहर आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट इस दौरान बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी और सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने नो मेकअप लुक के साथ छोटे से ईयरिंग्स कैरी किए थे, जो उनके इस सिंपल लुक में चार चांद लगा रहा था। 

विज्ञापन



इसके अलावा इस दौरान उनके हाथों में उनकी सगाई अंगूठी और मेहंदी भी दिखाई दे रही थी। हालांकि, अब आलिया के हाथों में लगी रणबीर के नाम की मेहंदी का रंग हल्का नजर आया। एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख आलिया ने हाथ हिलाते हुए मीडिया का भी अभिनंदन की किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के सिलसिले में बाहर जा रही हैं। आलिया शादी के बाद पहली बार निकली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आलिया के साथ इस फिल्म में उनके नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह भी शूटिंग में लिए जाएंगे।


गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। कपूर परिवार के घर वास्तु में हुई शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने घर पर ही इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की थी। 

 




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें