फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर फैमिली संग वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़तीं आलिया, इंस्टाग्राम पोस्ट पर खुलासा

Tue, 16 Oct 2018 07:46 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
aalia bhatt
विज्ञापन

बॉलीवुड में इनदिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे खूब हो रहे हैं, लेकिन पूछने पर दोनों ने अभी तक खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और इसे इंकार भी नहीं किया है। हाल ही में आलिया भट्ट न्यूयार्क पहुंची हैं जहां रणबीर अपने पापा ऋषि कपूर का इलाज करा रहे हैं। साथ में, उनकी मम्मी नीतू कपूर भी हैं इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया रणबीर के परिवार के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। 

विज्ञापन


आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया हुआ हैं जिसे देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया रणबीर के फैमली को कैसे सपोर्ट कर रही हैं। रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर के निधन पर भी आलिया को कपूर फैमिली को संभालते हुए देखा गया था।

आपको बता दें रणबीर के बर्थडे पर भी आलिया को खूब मेहनत करते देखा गया था। आलिया ने अपने हाथों से रणबीर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए केक बनाया था, जिसे आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। आलिया और रणबीर साल 2019 में अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग जल्द ही पूरी करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें