फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण संग समय क्यों बिता रहीं आलिया, जानिए क्या है वजह

Wed, 10 Oct 2018 02:45 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
आलिया भट्ट
विज्ञापन

आलिया भट्ट इन दिनों अपने हमउम्र  दोस्तों के साथ रहने के बजाय ज्यादा वक्त दोगुनी उम्र के एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के साथ बिता रही हैं। आलिया की हालिया सफलता के बाद माना जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में नंबर वन की कुर्सी दीपिका पादुकोण से हथिया लेंगी।

विज्ञापन


रणबीर कपूर से रोमांस शुरू होने के बाद आलिया के दोस्त भी बदल गए हैं। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों को छोड़ कर रणबीर के नजदीकियों के साथ ज्यादा वक्त बिताना शुरू कर दिया है इनमें आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी समेत आमिर और किरण शामिल हैं।

यह चर्चा भी जोरों पर है कि आमिर कैंप में आलिया की एंट्री हो रही है और वह विवादास्पद आध्यात्मिक गुरु ओशो राजनीश पर बनने वाले प्रोजेक्ट में ओशो की सेकेट्री का रोल करेंगी। इस प्रोजेक्ट में ओशो की भूमिका में आमिर होंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें