फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: आलिया ने खास अंदाज में मनाया ब्रह्मास्त्र के एक साल पूरे होने का जश्न, साझा किया बीटीएस वीडियो

Sat, 09 Sep 2023 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयान ने दूसरे भाग से जुड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने फिल्म की एक प्रारंभिक कलाकृति साझा की, जिसका नाम 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को आज एक साल पूरा हो गया। पांच साल तक बनने के बाद यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुआ था। अब प्रशंसकों को इसके भाग 2 और 3 का इंतजार है। इस बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्म जुड़ीं कछ खास यादें साझा की हैं।

विज्ञापन

Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में पति अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात

Trending Videos

आलिया ने साझा किया वीडियो
उन्होंने फिल्म के निर्माण के दौरान की एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया के बीच कुछ अनदेखे रोमांटिक पल भी हैं। ब्रह्मास्त्र आलिया के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म के दौरान उन्हें प्यार हो गया और रिलीज होने से पहले ही उन्होंने रणबीर से शादी कर ली थी। इस वीडियो में आलिया और अयान के बीच कई मजेदार पल भी देखने को मिलते हैं। एक सीन में डायरेक्टर को सीन समझाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य सीन में रणबीर और आलिया को कार में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसी तरह अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े बहुत से अनदेखे पल फैंस के साथ साझा किए हैं।
विज्ञापन

दोनों पार्ट पर चल रहा काम
बता दें कि फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयान ने दूसरे भाग से जुड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने फिल्म की एक प्रारंभिक कलाकृति साझा की, जिसका नाम 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' है। इससे पहले अयान ने घोषणा की थी कि वह 'ब्रह्मास्त्र' के पार्ट दो और पार्ट तीन की शूटिंग एक साथ करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद को शूटिंग के लिए एक समय सीमा भी दी है और अस्थायी रूप से भाग 2 और भाग 3 की रिलीज का समय दिसंबर 2026 और दिसंबर 2027 घोषित किया है। इसकी दूसरी किस्त में कथित तौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनय करने वाले हैं।
Shobhita: 'मेड इन हेवन 2' के लिए ट्रोल हुईं शोभिता धुलिपाला ने तोड़ी चुप्पी, नेटिजन्स को दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें