यूजर्स ने किए कमेंट
आलिया भट्ट का वर्क आउट फैंस को बहुत पसंद आया है। उन्होंने आलिया भट्ट की काफी तारीफ की है। अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा 'फेवरेट'। विनीत कुमार सिंह ने कमेंट बॉक्स में दिल और फायर वाला इमोजी बनाया है। एक और यूजर ने लिखा 'अल्फा को रिलीज होने में 2 दिन बचे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'वह अपने काम को लेकर बहुत गंभीर' हैं।
कब रिलीज होगी 'अल्फा'?
ख्याल रहे कि फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है।