फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने शेयर की नए साल में रणबीर कपूर के साथ खास तस्वीर, बेटी राहा की क्यूट तस्वीर पर फिदा हुए फैंस

Sun, 04 Jan 2026 12:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने कुछ ही देर पहले आज अपनी रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। राहा की इस फोटो को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच आलिया ने आज एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। इस तस्वीर को आलिया ने 2026 के स्वागत के साथ शेयर किया है, जिसमें उनके साथ रणबीर और राहा भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

आलिया का पोस्ट
आलिया ने इंस्टाग्राम पर नए साल के स्वागत में एक खास तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर समंदर किनारे की लग रही है। इस तस्वीर में रणबीर बेटी राहा को हवा में उठाए नजर आ रहे हैं और आलिया उन्हें चीयर करती दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'आगे बढ़ते रहो प्यारे...।' इसी के साथ आलिया ने सभी को 2026 की शुभकामनाएं भी दी हैं। आलिया की इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बना रहे हैं।

आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया जल्द ही फिल्म 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। 'अल्फा' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। 'लव एंड वॉर' का निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। इस फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर माता चढ़ीं, संभालना हुआ मुश्किल; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर फिल्म 'लव एंड वॉर' के अलावा नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा और दूसरा भाग 2027 में रिलीज हो सकता है। 'रामायण' में रणबीर प्रभु राम की भूमिका में नजर आएंगे। कन्नड़ एक्टर यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल राम भक्त हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के सेट से वरुण धवन ने शेयर किया 'घर कब आओगे' का खास वीडियो, अहान शेट्टी-सोनू निगम भी गाते दिखे गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें