फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Wed, 19 Jan 2022 08:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दरअसल, वह अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी सुंदर तस्वीरें और वीडियोज को साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दरअसल, वह अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी सुंदर तस्वीरें और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। अक्सर आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी तस्वीरें शेयर करती हैं और स्पॉट होती रहती हैं।

विज्ञापन


आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद खूबसूरत हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया और लगातार टिप्णियों के जरिए प्यार बरसा रहे हैं।आलिया ने इन तस्वीरों को"हैंग्स विद द सन एंड दिस फ्लावर।" कैप्शन के साथ शेयर किया है। वह इन तस्वीरों में मनमोहक और आकर्षक लग रही हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर दिल वाला इमोजी बनाकर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने उनको "सनशाइन" बताया। वहीं, एक अन्य यूजर ने 'क्यूट' लिखा है। ज्यादातर फैंस उनको ब्युटीफुल, क्यूट और बोल्ड लिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों को अब तक 5 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर पिछले साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं, लेकिन उसके बाद यह भी खबर आई थी कि अब यह जोड़ा इस साल शादी करेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें