हालिया रिलीज फिल्म 'तनु वेड्स मनु 2' में कंगना रनोत ने डबल रोल निभाया और एक किरदार में हरियाणवी बोलती नजर आई। उन्होंने अपने हरियाणवी किरदार को इतने अच्छे से निभाया है कि उनके इस किरदार ने सिर्फ उनके चाहने वालों को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी छू लिया है।
कंगना के बाद अब एक के बाद एक कर के आमिर खान और सैफ अली खान जैसे दिग्गज भी अपनी आगामी फिल्मों में हरियाणी किरदारों में नजर आने वाले हैं।
जहाँ आमिर खान फिल्म 'दंगल' में एक हरियाणवी पहलवान का किरदार निभा रहे हैं वहीं दूसरी और सैफ अली खान भी अब हरियाणवी सीखने की तैयारियां कर रहें हैं।