खतरे से बाहर हैं सलीम खान
डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद सर्जरी की गई। इस दौरान शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह और दूसरे लोगों ने राइटर और उनके परिवार से मुलाकात की। अब, सलमान खान की 'जय हो' फिल्म की को-स्टार डेजी शाह ने उनकी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर की है। हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बातचीत में डेजी शाह ने बताया 'मैं सलीम सर से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के साथ लगातार टच में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। सर्जरी अच्छी हुई, यह सफल रही और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। वह खतरे से बाहर हैं।'
सलीम खान से मिलने पहुंचे आमिर खान
इसी बीच सलमान खान के खास दोस्त और अभिनेता आमिर खान बुधवार शाम एक बार फिर सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।