फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर की रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स का धमाल, अर्जुन मलाइका के अलावा इन सितारों ने जमाया रंग

Sat, 16 Apr 2022 11:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की तरह रिसेप्शन पार्टी भी काफी प्राइवेट रखी है, जिसमें परिवारों वालों के अलावा करीबी लोग शामिल हैं। ये पार्टी अब शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का जश्न अब तक खत्म नहीं हुआ है। 14 अप्रैल को कपल ने निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त नजर आए। यह शादी रणबीर के घर 'वास्तु' में हुई थी और अब इस नए नवेले जोड़े की रिसेप्शन पार्टी भी शुरू हो गई है, जो इसी घर में हो रही है। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की तरह रिसेप्शन भी काफी प्राइवेट रखा, जिसमें घरवालों के अलावा कुछ करीबी लोग पहुंचे हैं, जिसके वीडियो सामने आने लगे हैं। 

विज्ञापन


नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर और बहू आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ पहुंचीं। इस दौरान दोनों मां-बेटी अपने लुक से कहर ढा रही थीं। नीतू कपूर ग्रीन कलर की शिमर वाली ड्रेस में काफी सुदंर लग रही हैं। इस लुक को नीतू ने सिंपल मेकअप और कर्ली बालों से पूरा किया। वहीं, रिद्धिमा ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। दोनों का वीडियो भी सामने आया है।
 

पार्टी में शामिल हुए गेस्ट 
रणबीर और आलिया की शादी में परिवार वालों के अलावा दोनों के दोस्त भी शाामिल हुए थे, जिसमें करण जौहर, अयान मुखर्जी, अनुष्का रंजन, आकांशा रंजन कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं और अब रिसेप्शन पार्टी में भी यही सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, आलिया और रणबीर के इस खास मौके पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, श्वेता बच्चन, शकुन बत्रा, रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी, लव रंजन और उनकी पत्नी अलीशा वैद, संगीत संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती समेत कई सितारे शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

 

नहीं होने वाला था रिसेप्शन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आखिरी समय तक अपनी शादी को कंफर्म नहीं किया था और इसी तरह परिवार की तरफ से रिसेप्शन की बात भी छिपाई गई थी। पहले कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी नहीं करेंगे। खुद नीतू कपूर ने ये बात कही थी कि रिसेप्शन पार्टी नहीं हो रही है। लेकिन बाद में फैसला किया गया कि कपल की रिसेप्शन पार्टी कुछ हद तक गेट टुगेदर जैसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें