फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड: महेश बाबू ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू एक नई लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन खरीदी है। आइए आपको इसकी कीमत बताते हैं, जो करोड़ों में है।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू एक नई लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन खरीदी है। भारत में इसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपये से लेकर 1.19 करोड़ रुपए के बीच है। इसी के साथ वह उन एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं जिनके पास ऑडी कार है। कार खरीदने की जानकारी तेलुगू स्टार ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। कार के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक स्वच्छ, हरा भरा और टिकाऊ भविष्य घर ला रहा हूं। #ऑडी के अनुभव के लिए उत्साहित।'

विज्ञापन


महेश बाबू की नई कार की विशेषता की बात करें तो इलेक्ट्रिक ऑडी ई-ट्रॉन में प्लेटिनम ग्रे फिनिश के साथ सिंगल फ्रेम ग्रिल है। साथ ही इसमें 20-इंच ग्रेफाइट ग्रे डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी लगे हैं। ई-ट्रॉन की लंबाई 5,014 मिमी, ऊंचाई 1,686 मिमी और चौड़ाई 1,976 मिमी है। इसके बेस वैरिएंट में 660 लीटर का बूट स्पेस है जो पीछे की सीटों को मोड़कर 1,725 लीटर तक बढ़ाया सकता है। 

इसके टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें 615 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो पीछे की सीटों को मोड़कर 1,665 लीटर तक बढ़ा सकता है। वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक ऑडी ई-ट्रॉन में कई प्रीमियम विशेषताएं हैं। कार में 12 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ऑडी वर्चुअल कॉकपिट, 3डी सराउंड साउंड के साथ 16-स्पीकर ओलुफ्सेन ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ और ऑडी कनेक्ट ऐप मौजूद है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही फिल्म सरकारू वारी पाटा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलवा कीर्ति सुरेश भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन परसुराम ने किया है। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें