फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट और कृति सेनन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने किया फिल्म का निर्माण

Wed, 25 Mar 2026 04:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actresses Who Becomes Producers: बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अभिनय के बाद निर्माण में कदम रखा है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने इस क्षेत्र में सफलता भी हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 7
आलिया-कृति और प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'डोंट बी शाय' की घोषणा की है। 'डोंट बी शाय' का निर्माण आलिया खुद कर रही हैं। इससे पहले भी आलिया कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अभिनय के बाद फिल्म निर्माण में कदम रखा है।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म 'डोंट बी शाय' की घोषणा की है। आलिया ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बताया कि वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर फिल्म 'डोंट बी शाय' का निर्माण करेंगी। आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म 'डोंट बी शाय' की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। इससे पहले उन्होंने 'डार्लिंग्स' और 'जिग्रा' जैसी फिल्मों का भी सह-निर्माण किया है।
विज्ञापन

3 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने 2013 में 'क्लीन स्लेट' फिल्म्स शुरू की थी। उन्होंने 'NH10' और 'पाताल लोक' जैसी अच्छी फिल्मों का निर्माण किया है। 2022 के बाद उन्होंने प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कम कर दी, लेकिन उनका बैनर अभी भी अच्छी और अलग तरह की फिल्में बना रहा है।

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा जोनस 
प्रियंका ने अपनी निर्माण कंपनी बनाई ताकि छोटी-बड़ी और क्षेत्रीय फिल्मों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने 'वेंटिलेटर' जैसी पुरस्कार जीतने वाली फिल्म से लेकर 2026 की हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' तक काम किया है। वह अलग-अलग तरह की कहानियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका का प्रोडक्शन हाउस अच्छी और समाज को मैसेज देने वाली कहानियां बनाने पर जोर देता है। उन्होंने 'छपाक' से शुरुआत की और फिर '83' जैसी बड़ी फिल्म बनाई। 2026 में भी दीपिका कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
कृति ने ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स शुरू किया ताकि उन्हें अपनी मर्जी से फिल्में बनाने की आजादी मिले। उनकी पहली सीरीज 'दो पत्ती' का निर्माण किया था, जो एक रहस्यमयी थ्रिलर थी। कृति महिला केंद्रित गहरी और रहस्य भरी कहानियां बनाने में रुचि रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत 
कंगना अपनी कंपनी के जरिए बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्में बनाती हैं जैसे 'इमरजेंसी'। 2026 में भी वे 'भारत भाग्य विद्धता' जैसी फिल्मों पर काम कर रही हैं। अब वह खास व्यक्तियों पर आधारित ऐतिहासिक और राजनीतिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाती और बनाती हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: डॉक्टर जो 'धुरंधर 2' में बना एक्टर, रणवीर की चोट पर लगाया मरहम; अर्जुन रामपाल का भी किया इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें