Dhurandhar 2 Day 4 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। फिल्म ने वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई की लेकिन अब इसके लिए कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। जानिए, फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। यह 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंचने वाली है। जानिए, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन कितना कमाया? साथ ही किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इसके अलावा फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन कितना रहा, क्या यह ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला कर सकी है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
600 करोड़ क्लब में होगी शामिल
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पांचवें दिन इसने 65 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो अब इसका कलेक्शन आधा हो गया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 576.32 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है, इसने ‘बॉर्डर 2’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। ‘पीके’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 507 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने भी 329.43 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।
4 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में टॉप पर पहुंची ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बाजी मार ली है। इसने 915.90 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ और 'कांतारा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड कुल 464.50 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड ‘बॉर्डर 2’ से दोगुनी कमाई की है। वहीं पिछले साल रिलीज हुई 'कांतारा 2' ने 852.36 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने की कितनी कमाई?
‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 64.60 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कारण अब तक 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकती है। दरअसल, ‘धुरंधर 2’ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुई है। इसके तेलुगु और तमिल वर्जन को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।